Youvarozgar

हमारे बारे में (About Us)

युवा रोजगार (Youvarozgar) एक सरल और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है जहाँ नौकरी चाहने वाले और एम्प्लॉयर बिना किसी दलाल या झूठे वादों के सीधे जुड़ सकते हैं।

हमारी शुरुआत

आज भी भारत में हजारों लोग, खासकर 10वीं-12वीं पास या लेबर भाई, हर दिन नौकरी के लिए संघर्ष करते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और भरोसेमंद स्रोत नहीं मिल पाता।

"मुंबई में नौकरी ढूंढने के दौरान होने वाली परेशानियों और फर्जी नौकरियों में पैसे गंवाने वाले लोगों को देखकर हमें 'युवा रोजगार' बनाने की प्रेरणा मिली।"

हमारा मकसद

सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बदलना है।

हमारा मिशन (Mission)

हमारा मिशन हर व्यक्ति को वास्तविक और सत्यापित (Verified) नौकरी के अवसर प्रदान करना है और एम्प्लॉयर्स को तुरंत सही वर्कर से जोड़ना है।

हमारा विजन (Vision)

"हर घर में रोज़गार हो, कोई बेरोज़गार न रहे।"

हम एक ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जहाँ नौकरी ढूंढना कठिन न हो और भर्ती की प्रक्रिया बिल्कुल सरल हो।

हमारे मूल्य (Values)

भरोसा (Trust)

सीधा संपर्क, कोई दलाल नहीं

सरलता (Simplicity)

आसान प्लेटफॉर्म और भर्ती

सच्चाई (Authenticity)

सिर्फ असली अवसर

प्रभाव (Impact)

जिंदगी बदलने का आंदोलन